बिहार

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने मृणाल कामेश

सहरसा- 23 दिसंबर। गत सितंबर माह में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम घोषित हुआ।जिसमे एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने के बाद वर्तमान मे युवा कांग्रेस के सक्रिय राजनीति कर रहे मृणाल कामेश ने पूरे बिहार में सर्वाधिक मत 5091 लाकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रथम प्रदेश महासचिव बनकर पूरे कोशी के साथ साथ अपने गृह जिला को गौरवान्वित करने का काम किया है।

सहरसा जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर महारस पैक्स अध्यक्ष नीरज निराला ने 1939 मत लाकर विजयी प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहे अमित कन्हैया ने 721 मत और मन्शू यादव ने 299 मत प्राप्त कर दोनों उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।सहरसा विधानसभा अध्यक्ष पद पर 1201 मत प्राप्त कर बाबुल सिंह ने जीत हासिल किया और 582 मत लाकर सत्यम मिश्रा विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।इसी प्रकार सोनवर्षा विधानसभा अध्यक्ष पद पर कृत्यानंद सादा एवं विक्की सिंह उपाध्यक्ष, सिमरी बख्तियारपुर से मो आरज़ू अध्यक्ष पद एवं अब्दुल बासित उपाध्यक्ष बने।जबकि महिषी विधानसभा से सन्नी ठाकुर निर्विरोध जीत हासिल की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button