बिहार

बिहार को पढ़ाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार चाहिए तो सरकार बदलनी होगी : तेजस्वी

पटना- 18 सितंबर। बिहार अधिकार यात्रा के तीसरे दिन बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल में सभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा बिहार को नई दिशा देने की यात्रा है। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। बिहार को पढ़ाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार चाहिए। इसके लिए सरकार बदलनी होगी और आप सबको तैयार रहना होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। बेहतर बिहार बनाने की लड़ाई में आप सबका साथ जरूरी है। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। साढ़े 17 महीने में 3.50 लाख रोजगार दिए गए हैं और सरकार बनने के बाद हर हाथ को काम मिलेगा। भाजपा के लोग गरीबों की जमीन हड़प रही है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बेचारे हैं, इन्हें पता भी नहीं चला कि राहुल गांधी ने इनका राजनीतिक लाभ ले लिया। ये उनके पीछे-पीछे चलते रहे। अब खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अकेले भी दम रखता हूं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है, वो आरजेडी के सहारे खड़ी है। दोनों के झगड़े में हमारा क्या काम। जैसे गाने में कहा गया है- तेरे अंगने में मेरा क्या काम है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button