बिहार

बिहार कैडर के 59 IPS के अधिकारियों ने संपत्ति का नहीं दिया है ब्यौरा

पटना- 02 फरवरी। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) में बिहार कैडर के 59 अधिकारियों ने अपनी वार्षिक अचल संपत्ति का ब्यौरा अबतक नहीं दिया है। गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी बुधवार को दी है।विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि 21 दिसंबर-2021 एवं 18 जनवरी 2022 को इस संबंध में पत्र दिया गया था। बिहार संवर्ग के भारतीय पुलिस सेवा के कुल 59 पदाधिकारियों ने वर्ष-2021 की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण को स्पैरो सिस्टम के तहत अब तक ऑनलाइन समर्पित नहीं किया है। अखिल भारतीय सेवाएं के नियम के तहत सभी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रत्येक वर्ष की वार्षिक अचल संपत्ति विवरण स्पैरो सिस्टम के तहत 31जनवरी तक ऑनलाइन समर्पित करना अनिवार्य सरकारी दायित्व है।

गृह विभाग के सचिव ने डीजीपी को कहा है कि भारत सरकार के उक्त दायित्व को नियत समय पर पूरा करने की अनिवार्यता निगरानी स्वच्छता दिए जाने की एक आवश्यक शर्त है।संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करने पर मूल्यांकन वर्ष 2021-22 कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन को विभागीय स्तर पर स्वीकार करने की कार्रवाई भी लंबित रहेगी।ऐसे में 59 आईपीएस अफसरों को विषय की गंभीरता से अवगत कराएं और वार्षिक अचल संपत्ति को अनिवार्य रूप से समर्पित करने का निर्देश दें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button