
बिहार के सीतामढ़ी में जिंदा जले नानी-नाती
सीतामढ़ी- 25 दिसम्बर। बिहार के सीतामढ़ी जिले के गौरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 चटगौरा गांव में आग लगने से नानी और नाती की मौत हो गयी। घर में बंधी भैंस-बकरियों के साथ सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
पुलिस के मुताबिक चटगौरा गांव निवासी चुमन राम के परिवार के लोग फूस के मकान में गहरी निद्रा में सोए थे कि आग लग गयी। इस घटना में चुमन राम की बुज़ुर्ग पत्नी राम परी देवी एवं उसका नाती कार्तिक कुमार बुरी तरह से झुलस गए, जिससे उनकी जान चली गई। लोगों जब तक जागते तब तक घर में चारों तरफ से आग लग चुका था।
पंचायत के पूर्व मुखिया पुष्पा देवी सहित अन्य समाजसेवियों ने स्थानीय प्रशासन से रविवार को मुलाकात कर उचित मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर नानपुर सीओ आलोक कुमार थाना अध्यक्ष राकेश रंजन, राजस्व कर्मचारी मिथलेन्द्र सिंह पहुंच कर हालात का जायजा लिया एवं सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा दिया।



