
बिहार की 9 राजनीतिक पार्टियां डी-लिस्ट
पटना- 14 सितंबर। बिहार की नौ पार्टियों को चुनाव आयोग ने डी-लिस्ट यानी गैर सूचीबद्ध कर दिया है। ये दल अब चुनाव चिह्न आवंटन की सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे। डी-लिस्ट किए गई पार्टियों ने चुनाव आयोग को चंदा,इनकम टैक्स समेत कोई भी ब्योरा चुनाव आयोग को नहीं दिया था। इस वजह से आयोग ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल, कुछ दिन पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर सीबीआई ने उन राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई की थी जो पंजीकृत होने के बावजूद न तो सक्रिय थे और न ही उनकी पार्टी का कोई स्थायी ठिकाना था, फिर भी यह पार्टियां चंदे के रूप में करोड़ों रुपये ले रहे थे। इसमें बिहार के नौ राजनीतिक दल शामिल थे, जिनके खिलाफ अब चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।
चुनाव आयोग की ओर से बिहार की जिन नौ पार्टियों को डी-लिस्ट यानी गैर सूचीबद्ध घोषित किया गया है उनमें एआईएमएस, अखिल भारतीय अत्यंत पिछड़ा संघर्ष,अति पिछड़ा पार्टी,अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा समेत अन्य पार्टियां शामिल हैं।



