बिहार

बिहार उपचुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार केदार गुप्ता ने किया नामांकन

मुजफ्फरपुर- 15 नवम्बर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया।

केदार गुप्ता के नामांकन में पहुंचे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सीट के बंटवारे में कहीं कोई किंतु-परन्तु नहीं है। पार्टी का स्टेट से लेकर केंद्र तक निर्णय और विचार होता है। ये कोई व्यक्तिवाद या परिवारवाद की पार्टी नहीं है, जो किसी को उम्मीदवार घोषित कर दे। हालांकि, उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में थोड़ा विलम्ब हुआ है।

उम्मीदवार केदार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में राजग की लहर है और जितना भी विकास का काम बिहार में हुआ है वो राजग के सरकार में ही हुआ है। आगे भी विकास होता रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि लोग सिर्फ विकास का दिखावा करते हैं जबकि राजग का विकास जमीन पर दिखता है। जनता को भली-भांति पता है और जनता इसी आधार पर इस बार मतदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि केदार गुप्ता 2015 से लेकर 2020 तक कुढ़नी विधानसभा से विधायक रहे हैं। उन्होंने 2015 में मनोज कुशवाहा को हराया था जो वहां से 10 साल तक सिटिंग विधायक थे। केदार गुप्ता को 2020 में राजद के अनिल साहनी ने हराया था। अनिल साहनी का टिकट घोटाले में नाम आया है, जिसमें दोषी करार होने के बाद उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया।

कुढ़नी विस सीट पर उप चुनाव के ऐलान होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पांच दिसम्बर को मतदान और आठ दिसम्बर को मतगणना होगी। महागठबंधन ने जदयू से मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा की ओर से केदार गुप्ता मैदान में हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button