
बिहार
बिहार इस वर्ष बड़े पैमाने पर होगी शिक्षकों की सरकारी भर्ती, सीएम नीतीश ने किया की घोषणा, कहा- शिक्षकों की आमदनी भी बढ़ायी जाएगी
पटना- 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जदयू कार्यालय में पार्टी के डॉ भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहब का जो योगदान है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया। हम लोगों ने बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं शिक्षकों की बहाली की। हम सभी सात पार्टियों ने एक साथ मिलकर यह तय किया है कि अब बिहार में इसी वर्ष शिक्षकों की सरकारी भर्ती की जायेगी। कुछ लोग सरकारी शिक्षक भर्ती को लेकर अनाप-शनाप बोलने में लगे हुए हैं। पहले से जो शिक्षक हैं, उनकी भी आमदनी बढ़ाई जायेगी।



