
मधुबनी-11 नवम्बर। बिस्फी थाना क्षेत्र के मढ़िया चौक के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक मुर्गी से लदा पिकअप वैन ने गुरुवार को दो लड़की को रौंदते हुए भाग निकली। जहां घटना स्थल पर ही एक 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे राहगीरों ने तत्काल घायल लड़की को डीएमसीएच अस्पताल दरभंगा भेज दिया। वही मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रामशरण चौपाल की पुत्री रीता कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। वही आक्रोशित लोगो ने मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर दिया। जिससे घटना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिससे आम लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिजनों एवं आम लोगों के द्वारा पिकअप वैन को जल्द बरामद करने एवं दोषी को कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही औंसी थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा एवं बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। तथा दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए जाम को हटवाया।



