बिहार

बिस्फी में रीता,जयनगर पूनम,खुजौली कुमारी उषा व मधेपुर में राधा देवी प्रमुख निर्वाचित

मधुबनी-31 दिसंबर। जिला के बिस्फी,जयनगर,खजौली एवं मधेपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिस्फी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के लिए बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बिस्फी प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख पद का चुनाव हुआ। जिसमें रीता देवी ने 38 पंचायत समिति सदस्यों में से कुल-22 मत अपने पक्ष में लाकर 6 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। जबकि उपप्रमुख पद पर 7 मतों के अंतर से मो.इस्रायल ने जीत दर्ज की। उपप्रमुख पद पर नूरचक पंचायत के क्षेत्र संख्या- 17 के पंसस मो.इस्राएल एवं जगवन पूर्वी पंचायत के क्षेत्र संख्या-02 के पंसस मो.गजनफर जलाल ने नामांकन के पर्चे दाखिल किये थे। मो.इस्रायल को 23 एवं गजनफर जलाल को 15 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

बिस्फी के नवनिर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख समर्थकों के साथ।

बिस्फी प्रमुख एवं उप प्रमुख की जीत पर तकी हैदर जिलानी,युवा समाजसेवी आरिफ जिलानी अंबर,मोहीउददीन,आसिफ जिलानी,जदयू नेत्री सीमा मंडल,इफतेखर जिलानी,श्रीकांत,मो मेराज,मो सेराज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

जयनगर में नवनिर्वाचित प्रमुख व उप प्रमुख अपने समर्थकों के साथ।

जयनगर अनुमंडल कार्यालय के समीप ई-किसान भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेबी कुमारी व प्रवेक्षक के मौजूदगी में जयनगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के लिए चुनाव कार्य भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया गया। चुनाव के लिए बुलाए गए विशेष बैठक में सभी 21 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसमति से देवधा दक्षिणी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी को प्रमुख एवं डोड़वार पंचायत से पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार यादव को उप प्रमुख चुन लिया। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने दोनों निर्विरोध चुने जाने की घोषणा किया। नवनिर्वाचित प्रमुख पूनम देवी व उप प्रमुख विनोद कुमार यादव को जाप जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर यादव,विरेन्द्र यादव आदि ने बधाई दी।

खजौली प्रमुख व उप प्रमुख हर्ष जाहिर करते।

खलौली प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीएम अष्विनी कुमार के निगरानी में सपन्न हुआ। चुनाव से पहले सभी 18 पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें प्रमुख पद के लिए कुमारी उषा एवं आभा देवी ने नामांकन का पर्चा भरा। चुनाव के बाद हुए गिनती में कुमारी उषा को 11 एवं आभा देवी को 6 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत रद हो गया। जहां कुमारी उषा को पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। इसी तरह उप प्रमुख के लिए हुए चुनाव में गुलषन आरा एवं श्रीनाथ नागमणि ने नामांकन किया। जिसमें गुलषन आरा को 12 एवं नागमणि को 6 मत प्राप्त हुए। गुलषन आरा को 6 मतों से विजयी घोषित किया गया।

मधेपुर प्रमुख जीत के बाद समिति सदस्यों का अभार व्यक्त करते।

मधेपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के लिए हुए चुनाव में राधा देवी को प्रमुख एवं प्रमोद यादव को उप प्रमुख चुन लिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button