बिहार

बाल विवाह-दहेज प्रथा के साथ नशाबंदी को दूर करने के लिए सरकार के साथ समाज को आना होगा: CM नीतीश

पूर्णिया-05 मार्च। पूर्णिया में समाज सुधार अभियान के तहत नीतीश कुमार अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम शनिवार दोपहर पहुंचे ।यहां पर 1000 जीविका दीदियों को संबोधित किया।कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले जीविका दीदियों तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा शराबबंदी ,बाल विवाह तथा दहेज प्रथा पर लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई जिसे काफी लोगों ने सराहा।

अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका में महिलाओं का उत्थान हो रहा है यह स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। जीविका समूह एक ऐसा समूह बन गया है जिसमें गांव गांव की महिलाएं अपने उत्थान में लगी हुई है तथा उनके बाद बच्चों तथा परिवार का भरण पोषण अच्छे और संस्कारों से परिपूर्ण होकर हो रहा है। हमारे समाज की सबसे बड़ी बीमारी है बाल विवाह ,दहेज प्रथा तथा शराब का प्रचलन।अगर हम इसे दूर कर देते हैं तो हमारी समाज सुधार अभियान यात्रा सफल होगी। प्रदेश की राजग सरकार के सभी अंग इन सारी चीजों पर लगातार काम कर रही है ।इसमें जीविका दीदियों का बहुत बड़ा सहयोग है।

सीएम ने कहा कि जिन जीविका दीदियों ने अपनी बातें बताई,अपने कष्ट को सभी के सामने रखा उससे लग गया कि हमें समाज सुधार में कितना आगे बढ़ना चाहिए और यह कितना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आज हम या हमारी सरकार बिहार की पुलिस में 35 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी निश्चित कर दी है। मेडिकल कॉलेजों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है ।यह सारी चीजें सरकार समाज सुधार के लिए ही कर रही है। इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद तथा भूमि व राजस्व मंत्री रामसूरत राय भी मौजूद थे।

इससे पहले आठ जीविका दीदियों ने जीविका से जुड़ने के पहले के अपने जीवन के अनुभवों को बताया ।सभी जीविका दीदियों ने जीविका दीदियों के सामने तथा बिहार सरकार के कैबिनेट तथा सीएम एवं कई अन्य मंत्रियों के सामने अपनी बातों को रखा ।किसी जीविका दीदी ने कहा कि मैं शराब बेचने का कारोबार करने लगी थी लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मैं कैसे-कैसे जीविका दीदी बन गई और मेरा जीवन अभी बहुत अच्छा है। इसका सबसे ज्यादा और बड़ा कारण था कि हमारे पास गरीबी थी घर में बच्चे थे और पैसे का बहुत ज्यादा अभाव रहता था।इस कारण हम लोगों ने आसान रास्ता अपनाया और शराब बेचने लगी ।एक दीदी ने कहा कि मेरी कम उम्र में ही शादी हो गई और मेरे चार पांच बच्चे थे परिस्थिति वश मुझे गलत रास्ते पर जाना पड़ा ,परंतु आज शराब नामक गलत रास्ते से दूर हूं और अपने परिवार के साथ अच्छी जिंदगी बिता रही हूं ।आज के कार्यक्रम को सीएम साहब के साथ आए मुख्य सचिव अमीर सुबहानी तथा पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल एवं उत्पाद व निबंधन अपर सचिव केके पाठक अलावे कई अन्य सचिव सचिवों ने भी आंगनबाड़ी दीदियों को संबोधित किया ।

समाज सुधार यात्रा में इस इलाके के बहुत सारे मंत्री और विधायक तथा जिला पदाधिकारी नहीं थे। कारण यह था कि एमएलसी चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है ।आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसलिए कई लोगों सरकारी अधिकारियों तथा मंत्री व सांसदों का आना नहीं हो सका ।परंतु जदयू के कार्यकर्ता व अधिकारी और आसपास के जिलों के विधायक तथा सांसद मौजूद थे। मुख्य रुप से अररिया के प्रभारी मंत्री तथा कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन, कटिहार के सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, प्राणपुर कटिहार की विधायक निशा सिंह, कोढा की विधायक कविता देवी, बरारी के विधायक विजय सिंह इत्यादि प्रमुख थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button