
बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव में डॉ० श्याम किशोर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
पटना- 19 अप्रैल। बाबा चौहरमल मेला चाराडीड मोकामा में राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस महोत्सव में लाखों लोग शामिल होते हैं। यह महोत्सव मोकामा क्षेत्र के लागों के लिए बहुत ही खास है। इस महोत्सव में हरिहर सी. एन. एस. इंडोविजन हॉस्पीटल के निदेशक डॉ० श्याम किशोर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14, 15 एवं 16 अप्रैल को आयोजित इस महोत्सव में सी. एन. एस. हॉस्पीटल के द्वारा लगभग 800 लोगों का इलाज किया गया एवं सभी रोगियों को मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों ने अपनी एवं अपने परिवारों का भी चिकित्सा कराया एवं चिकित्सा संबंधी परामर्श लिया। डॉ० श्याम किशोर ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी सेवा का लाभ उन गरीबों तक पहुंचायें जो आज के महंगे चिकित्सा कराने में असमर्थ है। इस महोत्सव में अमीर एवं गरीब सभी लोग घूमने आतें हैं इसलिए यहाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसानी से अपनी सेवा दे पाते हैं।



