
बाइक दुर्घटना में जख्मी युवक की पटना में ईलाज के दौरान मौत
मधुबनी- 02 नवंबर। मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव मुख्य मार्ग पर चार दिन पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। मृतक की पहचान खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी सिटहु गोसाई के 19 वर्षीय पुत्र संतोष गोसाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व छठ पर्व के दिन सोठगांव मधुबनी टोल निवासी मो. सद्दाम पेंड़ से सुखी लकड़ी तोड़कर अपने साईकिल पर बांध कर घर जा रहा था, इसी क्रम में हिसार गांव की ओर से आ रहे ट्रिपल लोड बाइक सवार ने जोड़दार ठोकर मार दिया। ठोकर से मो. सद्दाम सहित तीनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर जख्मी को सीएचसी उमगांव भेज दिया। जहां से सदर व सदर से चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल मृतक संतोष गोसाई को पटना रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल पहरा गांव के ही रामबाबू गोसाई के पुत्र चंदन गोसाई व राम एकवाल की पुत्र सुभाष गोसाई दरभंगा में इलाजरत है। इधर घटना से आहत परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। गांव में में मातम पसरा हुआ है।



