
बख्तियारपुर में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश ने कहा- बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग संस्थाओं में एक तिहाई सीट अरक्षित
पटना-10 दिसंबर। बिहार में सीएस नीतीश कुमार ने शुक्रवार अपने गृह जिला के बख्तियारपुर में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूरे दिन बख्तियारपुर में कई योजनाओं का स्थलीय मुआयना किया। सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन कार्य का सीएम ने जायजा लिया,इसे जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश। एसटीपी के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय यारपुर का भी किया निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियों के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित की गई हैं। हमलोग चाहते हैं कि लड़कियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आयें खूब पढ़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां के बालिका छात्रावासों में बेड की संख्या एवं बढ़ायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यहीं जन्म हुआ है, हमारी इच्छा थी कि यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज बने। अब इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है। यहां छात्र-छात्रायें अच्छे ढंग से पढ़ाई करें उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो, इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में गंगा नदी के कई घाटों का किया निरीक्षण घोसवारी घाट, रवाइच घाट सीढ़ी घाट, राम नगर दियारा का भ्रमण कर पुनरुद्धार कार्य को लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंचकर वहां के पुराने कुंए का जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री हुये भावुक, कहा- यह कुंआ मीठे जल का इकलौता कुंआ था जहां सभी लोग इसका पानी पीने के लिए ले जाते थे। मुझे अपने जन्मस्थान पर आकर अच्छा लग रहा है। पुरानी बातें याद आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय बख्तियारपुर के पुराने भवन की जगह नये भवन के निर्माण कार्य को लेकर स्थल निरीक्षण कर जानकारी ली और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रखंड परिसर के बगल में नये पशु अस्पताल बनाने का भी निर्देश दिया।
सीएम नीतीश ने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल के नये भवन एवं गणेश आदर्श संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। सीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर का निरीक्षण किया। तथा परिसर में स्थापित स्व शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने शहीद नाथू सिंह यादव पार्क जाकर स्वतंत्रता सेनानी नाथू सिंह की प्रतिमा श्री गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्व डूमर सिंह की प्रतिमा एवं बख्तियारपुर के डाकबंगला परिसर के गृह वाटिका में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व कविराज रामलखन सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के डाकबंगला भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें।



