
बंगाल में फिर कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन में 763 नए मामले दर्ज
कोलकाता- 5 नवंबर। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 763 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 806 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। राज्यभर में आज 30 हजार 212 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि राज्यभर में कोरोना से अब तक 15 लाख 97 हजार 95 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 69 हजार 757 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार 201 हो चुकी है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में 56 की बढ़ोतरी हुई है और अभी आठ हजार 137 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यहां स्वस्थता दर बढ़कर 98.28 फीसदी हो गई है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक एक करोड़ 94 लाख नौ हजार 97 सैंपल जांचे गए हैं।



