
फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में असीम संभावनाएं: अवधेश नारायण सिंह
पटना- 14 फरवरी। महिलाएं हों या पुरुष, इन दिनों बिहार के लोग भी अपने सुंदर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं। अब खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम देगा द ग्रेस ब्यूटी पार्लर। मंगलवार को विधानपरिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह द्वारा पटना के ट्विन टॉवर में मोस्ट एडवांस सपा द ग्रेस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटनकर्ता अवधेश नारायण सिंह ने मौके पर मौजूद पत्रकारों को संबोधन में कहा ‘‘फैशन ब्यूटी के क्षेत्र में भविष्य की असीम संभावनाएं है। युवा वर्ग रोजगार के तौर पर आज अच्छी कमाई कमा रहे हैं।
एक सर्वे के मुताबिक,भारत में फैशन ब्यूटी का मार्केट बीस प्रतिशत प्रतिसाल की दर से बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि ब्यूटीशियन की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है और यहां के हजारों ब्यूटीशियन विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यही नहीं, भारत के प्रशिक्षित ब्यूटीशियन्स की मांग भी दुनिया भर में बहुत है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि जो लोग इस क्षेत्र में नौकरी करते हैं, उनमें से अधिकतर एक या दो साल में अपना काम स्थापित कर लेते हैं,यानी इस क्षेत्र में नौकरी करने की अपेक्षा लोग स्वरोजगार करना पसंद करते हैं।
फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र के लिए बिहार के लोगो मे भी जागरूकता आयी है ये हमारे समाज के तरक्की का एक उदाहरण है । फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र की तमाम जरूरतों को देखते हुए पटना में इस बेहतरीन सैलून की शुरुआत की गई है। अब पटना में भी महानगर के तर्ज पर मोस्ट एडवांस व एक्सपर्ट के मौजूदगी में लोग हेयर- स्किन ट्रीटमेन्ट,थेरेपी इत्यादि का लाभ उठा पाएंगे।
द ग्रेस के निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि व्यक्तित्व निखार के लिए सैलून का क्रेज बढ़ रहा है। महिला हो या पुरुष,बच्चे हों या बुजुर्ग सभी अपने बालों के रख-रखाव के साथ स्वस्थ त्वचा और शारीरिक साफ सफाई के प्रति भी जागरूक हो गए है,द ग्रेस सैलून केवल बालों की कटिंग या स्टाइलिंग तक ही सीमित नहीं है यहाँ भारत के विशेषज्ञों की टीम के देख रेख में त्वचा का उपचार,हेयर स्टायलिंग, स्पा और थेरेपी की जाएगी। इस यूनिसेक्स कैम्पस में पुरुष के लिए 1000 Sq.ft और महिलाओं के लिए लगभग 1500 Sq.ft. अलग अलग कैम्पस है। मौके पर संस्थान के सभी कर्मचारी एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
—



