ताज़ा ख़बरें

फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू देखकर सलमान खान ने की शाहरुख खान की तारीफ

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू हाल ही में रिलीज हो गया है। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ की अपार सफलता के बाद दर्शक उनकी आने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण एक खास रोल में नजर आएंगी। इससे फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म की पहली झलक देखकर सलमान खान भी शाहरुख की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।

फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू देखने के बाद सलमान खान ने शाहरुख खान की तारीफ भी की है। सलमान ने फिल्म की सराहना करते हुए जवान का प्रीव्यू अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सलमान के इस रिएक्शन की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”पठान फौजी बन गया है। यह एक बेहतरीन प्रीव्यू है। मुझे यह बहुत पसन्द आया। ऐसी फिल्मों का आनंद सिनेमाघरों में लेना चाहिए।’ मैं पहले दिन ही यह फिल्म देखने जा रहा हूं।” यह बहुत ही मज़ेदार है…।’

प्रिव्यू देखकर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘जवान’ में शाहरुख खान का किरदार कितना डरावना और खतरनाक होगा। इस फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी थी। फिल्म के पोस्टर्स में शाहरुख खान का चेहरा और सिर पूरी तरह से पट्टी से लपेटा हुआ था। अब धमाकेदार प्रीव्यू देखकर दर्शक भी हैरान हैं। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान पहली बार डायरेक्टर एटली के साथ काम किया है। इस फिल्म से नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अभिनेता विजय सेतुपति ‘जवान’ में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button