ताज़ा ख़बरें

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने मध्य प्रदेश के महू में सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

इंदौर-15 अगस्त। फिल्म अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मध्य प्रदेश के महू में मनाया। उन्होंने यहां महू आर्मी क्षेत्र के इन्फेंट्री म्यूजियम में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन किया। साथ ही सेना अधिकारियों से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत भी की। इस दौरान सेना के जवानों और उनके परिवारों के साथ सनी देओल ने सेल्फी भी ली। इसके बाद उन्होंने महू इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचकर सेना के वेपंस का मुआयना किया। साथ ही म्यूजियम का भी अवलोकन किया।


हाल ही में फिल्म गदर-2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में हैं। वे फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे थे। सुबह सनी देओल इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भारत माता की जय के नारों के साथ प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सनी देओल सुबह करीब 8.30 बजे महू के इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने झंडा वंदन की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद बटन दबाकर झंडावंदन किया। यहां वे गदर-2 की वेषभूषा में ही नजर आए।

झंडा वंदन होने के बाद सन्नी देओल ने देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का भी दौरा किया। इस दौरान सेना के अधिकारी जानकारी देते रहे। इसके बाद म्यूजियम के बाहर उद्यान में लगी हथियारों की प्रदर्शनी में पहुंचे। जहां उन्हें रॉकेट लॉन्चर, सेमी आटोमैटिक मशीन गन, स्नाइपर, ग्रेनेड और अन्य हथियारों को देखा और उनके बारे में जाना। इसके बाद वे इंदौर में एक स्कूल के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्कूली बच्चों का जोश बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मैं निकला गड्डी लेकर गाने पर बच्चों के साथ डांस भी किया। बच्चों की फरमाइश पर उन्होंने गदर-2 के कुछ डायलाग भी सुनाए।

गौरतलब है कि हाल ही में सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रदर्शन के पहले ही दिन गदर-2 ने 40 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी। देशभर में इस फिल्म को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रशंसक सनी देओल को इस फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं। गदर-2 ने कलेक्शन के मामले में साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की ओएमजी-2 को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button