बिहार

फारबिसगंज नगर परिषद:वीणा देवी मुख्य पार्षद और नूतन भारती उप मुख्य पार्षद निर्वाचित

अररिया- 20 दिसम्बर। बिहार के अति प्राचीन नगरपालिका में से एक 1912 मे स्थापित फारबिसगंज नगर परिषद का मुख्य पार्षद पद और वीणा देवी और उप मुख्य पार्षद पद पर नूतन भारती निर्वाचित हुई।मुख्य पार्षद पद और वीणा देवी ने 314 मतों के अंतराल से चुनाव जीती।वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर नूतन भारती 4238 मतों के अंतराल से चुनाव जीती।

अररिया कृषि उत्पादन बाजार समिति के पुलिस लाइन में बने मतगणना केंद्र पर आज हुई गिनती में मुख्य पार्षद वीणा देवी को 7655,नुसरत परवीन को 7341 और गुंजन सिंह को 6195,मधु देवी को 1645,निक्की निरंजन को 720,जुली कुमारी को 388,मुन्नी खातून को 287 और सुनीता जैन को 257 मत प्राप्त हुए।

उप मुख्य पार्षद पद पर नूतन भारती को 10,604,नसरीन सुल्ताना को 6366,साबरा हसन को 2396,अंशु देवी जायसवाल को 2371,लक्ष्मी रंजन को 1568 और प्रतिभा कुमारी को 1154 मत प्राप्त हुए।पहली बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में जनता ने सीधे वोटिंग करते हुए फारबिसगंज नगर की सरकार के मुख्य पद पर वीणा देवी को बैठाया,वही उप मुख्य पार्षद पद पर नूतन भारती को जीत का माला पहनाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button