बिहार

 फारबिसगंज थाना में पदस्थापित छह टाइगर मोबाइल जवान को एसपी ने किया निलंबित

अररिया- 25 जुलाई। अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर फारबिसगंज थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल के छह जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।अपराध नियंत्रण एवं अवैध कार्यों पर निगरानी के लिए टाइगर मोबाइल के रूप में जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था लेकिन ये पुलिस जवान कार्यों में लापरवाह बने हुए थे और अवैध धंधा करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहे थे,जिसकी शिकायत गोपनीय ढंग से उनकी हरेक गतिविधि की एसपी को मिल रही थी।

इसी क्रम में फारबिसगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित लॉटरी का खरीद बिक्री का कारोबार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से 23 हजार प्रतिबंधित अवैध लॉटरी का टिकट,चार मोबाइल सहित नगद और अन्य समान बरामद किया गया था।इस मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या -671/23 भादवि की धारा 420,467,468 एवं 4/5 लॉटरी एक्ट दर्ज किया गया।इससे पहले भी फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के धंधे के खिलाफ कार्रवाई की गई,लेकिन टायगर मोबाइल की ओर से किसी तरह की सूचना और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।एसपी ने कहा कि यह इनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही,संदिग्ध आचरण एवं अयोग्य पुलिस कर्मी होने का परिचायक है।

एसपी अशोक कुमार सिंह टाइगर मोबाइल के जवान अमरनाथ पासवान,धनु कुमार राम,राहुल सिंह,राकेश कुमार,प्रवीण कुमार एवं रजनीकांत मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एसपी अशोक कुमार सिंह की इस कार्रवाई से टाइगर मोबाइल के संरक्षण में पल रहे माफियाओं में हड़कंप मचा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button