ताज़ा ख़बरें

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया रोमांटिक सरप्राइज

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक रोमांटिक सरप्राइज दिया है, जिसकी झलक प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई है।

निक जोनस ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है, जो एक होटल रूम का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल का रूम अंदर से गुब्बारे और खूबसूरत लाइटिंग से सजा हुआ है। रूम के बीच में एक खूबसूरत टेबल है, जिस पर शैंपेन की बोतल रखी हुई है। इस वीडियो की शुरुआत में एक वेलकम नोट भी है, जिस पर निक के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी है। इस सरप्राइज को देखकर निक भी काफी खुश हुए हैं। वीडियो में वह दिख तो नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज सुनाई दी है, जिसमें वह कहते हैं, ‘बहुत पावरफुल है।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं। प्रियंका और निक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक है। दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है और दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button