क्राइम

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या

प्रयागराज- 16 अप्रैल। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि किसी राड एवं धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है।

नवाबगंज के खरगापुर गांव निवासी राहुल तिवारी (37) एवं उसकी पत्नी प्रीति तिवारी (35) समेत उसकी तीन बेटियों की घर के अन्दर राड एवं धारदात हथियार से अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शनिवार सुबह परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को आशंका हुई। पड़ोसी घर के अंदर गए तो खून से लथपथ शव बिस्तर पर देख अवाक रह गए। राहुल फन्दे पर लटका हुआ था। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी सोरांव पहुंचे और आलाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक गंगापार समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों कहना है कि अबतक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की जा रही है। वारदात को लेकर अभी कुछ कहना बहुत ही जल्दाबाजी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button