ताज़ा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म का ऐलान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को दर्शक जल्द ही बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। जी हां। मंगलवार को मेकर्स ने अटल बिहारी बाजपेयी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है।

फिल्म के इस मोशन पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण की कुछ पंक्तियां भी सुनी जा सकती हैं। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी कह रहे हैं- ”सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी… मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकंतत्र अमर रहना चाहिए।”

फिल्म ‘मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ एक पोलिटिकल ड्रामा फिल्म होगी। इसकी कहानी पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर लिखी गई किताब ‘द अनटोल्ड वाजपेयी’ पर आधारित होगी। फिल्म को विनोद भानुशाली और संदीप सिंह प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इस फिल्म को अगले साल ही दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी 99वीं बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज किया जायेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button