ताज़ा ख़बरें

पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं देना जरूरीः तोमर

ग्वालियर- 28 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के अच्छे प्रांतों में मध्यप्रदेश भी शामिल है। यहां अन्य प्रदेशों की तुलना में कानून व्यवस्था बेहतर है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ यहां आपसी भाईचारा, सौहार्द की परंपरा हर क्षेत्र में विद्यमान हैं। किसी भी राज्य में पुलिस बल का बहुत महत्व होता है। पुलिस जवानों की ड्यूटी काफी कठिन होती है। इनकी विषम परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें बेहतर सुविधाएं दी जानी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री तोमर शनिवार को मुरैना में 5वीं बटालियन परिसर में पुलिस जवानों के लिये 22 करोड़ 87 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनाए गए 208 डुप्लेक्स आवासों के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस आवासीय परिसर के लोकार्पण पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को अब नई आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। यह आवासीय परिसर इसी का एक हिस्सा है। ये आवास मुरैना सहित श्योपुर, ग्वालियर जिले में भी बड़ी संख्या में बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के थानों में भी सर्व सुविधायुक्त भवन बनाए गए हैं, इससे पुलिस की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एक प्रगतिशील राज्य है। यहां कानून व्यवस्था अन्य प्रदेशों की तुलना में अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। आज मध्यप्रदेश सरकार बिजली का सरप्लस उत्पादन कर रही है तथा अन्य राज्यों को भी बिजली बेच रही है। कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने पंजाब, हरियाणा को पीछे छोड़कर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हम आगे हैं। कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक सुविधाएं जुटाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मुरैना में 600 बिस्तर का अस्पताल भी शुरू हो रहा है। अम्बाह, जौरा, विजयपुर सहित मध्यप्रदेश की अनेक शहरी स्वास्थ्य सुविधाएं भी शीघ्र शुरू होने जा रही हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 13 वर्षों में नक्सली क्षेत्र सहित डकैतों का सफाया कर प्रदेश में अमन शान्ति कायम की है। प्रदेश सरकार ने अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त किया है। यहां अपराधी अपराध करने से पहले सोचता है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में प्रदेश में अमन-चैन कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कई अच्छे काम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नक्सली एवं डकैतों का आतंक पूरी तरह से समाप्त किया है। आज पूरे प्रदेश में डकैतों की एक भी सक्रिय गैंग नहीं है। प्रदेश में कई नामी अपराधी एनकाउंटर में मारे गये हैं। प्रदेश में अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की पुलिस अपना कार्य निष्ठापूर्वक कर रही है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के समय हमारे पुलिस जवान पीपीई किट पहनकर पूरी लगन के साथ लोगों की सेवा करते रहे। अब पुलिस के बारे में लोगों की धारणा बदली है। उन्होंने कहा कि हमने पदोन्नति के मामले भी निपटाए हैं। प्रदेश के पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति देकर लाभान्वित किया है। जिन पुलिस कर्मचारियों की मुठभेड़ों में मृत्यु हुई है, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा शहीद का दर्जा दिया गया है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण में डीआरपी लाइन परिसर में 208 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लोकार्पण होने जा रहा है। यह आवास सर्वसुविधायुक्त हैं। इनके अलावा एक करोड़ 3 लाख 51 हजार रुपये की लागत से जिले में सिविल लाइन, महिला थाना, पोरसा, जौरा, पहाड़गढ़, कैलारस, माता बसैया सहित अन्य थानों में शानदार भवनों का निर्माण किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button