
ताज़ा ख़बरें
पालघर-आक्रोशित शिवसैनिकों ने शिंदे के पोस्टर पर पोती कालिख
मुंबई- 25 जून। महाराष्ट्र का सियासी बवाल अब बढ़ता दिख रहा है। शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की बगावत से शिवसैनिको का आक्रोश चरम पर है और वह राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में सड़क पर शिवसैनिक उतरे और उनके समर्थन में नारे लगाए। बोईसर में शिवसैनिको ने एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मांग की है,कि अगर उनमें हिम्मत है तो बिना हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाल साहेब ठाकरे और ठाकरे परिवार का नाम लिए इस्तीफा देकर चुनाव जीतकर दिखाए। आक्रोशित शिवसैनिको ने एकनाथ शिंदे हाय-हाय के नारे भी लगाए गए। और शिंदे के पोस्टर पर कालिख पोतकर उनके विरोध प्रदर्शन किया गया।



