
बिहार
पानी को लेकर मधुबनी नगर निमग क्षेत्र में हाहाकार,भौआड़ा में सड़क जाम
मधुबनी- 01 अगस्त। मधुबनी नगर निमग क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार पचा हुआ है। मंगलवार को सुबह से सिंघानिया चौक भौआड़ा वासियों ने नगर निगम द्वारा पानी नही उपलब्ध कराने के खिलाफ सिंघानिया चौक पर मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों से यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने पक्षपात लगाते हुए कहा कि नगर निगम कर्मियों द्वारा ईधर-उधर पानी उपलब्ध कराया जाता है, परंतु हम लोगों के मोहल्ले में पानी उपलब्ध नही कराया जाता है। जिस कारण हम मोहल्ले वालों को पानी नही मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
इधर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि इसकी जानकारी नही थी। सिंघानिया चौक निवासी मो. सज्जाद आदि लोगों ने जानकारी दी है। नगर निगम पहुंचकर इसकी जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि हरहाल में पानी उपलब्ध कराया जायेगा।



