
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही भारत एशिया कप से बाहर
नई दिल्ली- 07 सितंबर। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत के साथ ही भारत की उम्मीद धूमिल हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तानी टीम की फाइनल में जगह पक्की हो गई।
बुधवार को दूसरे राउंड यानी सुपर फोर के चौथे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी हैं। इसके जवाब में फाइनल में जगह पक्की करने के लिए खेल रही पाकिस्तान की टीम पहले तो दबाव में आ गई। बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। फखर जमां 5 रन पर और मोहम्मद रिजवान 20 रन बनाकर आउट हो गए। बाद के खिलाड़ियों ने संघर्ष किया। आखिरी ओवर में 6 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन चाहिए। फारूकी की पहली और दूसरी गेंद पर नसीम ने लगातार दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया है। पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया।



