ताज़ा ख़बरें

पवन सिंह को लेकर फ़िल्म बनाएंगे निर्माता प्रदीप के शर्मा

मुंबई- 14 दिसंबर। भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय सुपरस्टार पवन सिंह अब बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही नई फ़िल्म में नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा जगत में क्वालिटी सिनेमा बनाने वाले मशहूर निर्माता प्रदीप के शर्मा इस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।

दरअसल निर्माता प्रदीप के शर्मा ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है “हाय ऐवेरी वन, कुछ नया लेकर आ रहे हैं।” इसके साथ ही प्रदीप शर्मा ने पवन सिंह के नए सांग का टीजर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद से ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि प्रदीप के शर्मा, पवन सिंह के साथ मिलकर एक बिग प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर बाकी डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है, मगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक धमाकेदार प्रोजेक्ट होगा, जो पवन सिंह के फैंस के लिए किसी उपहार से कम नहीं होगा। दोनों का साथ मे आने बड़े धमाके जैसा होने वाला है। क्योंकि इस समय यूट्यूब से लेकर सिनेमा घरों तक पॉवर स्टार पवन सिंह की बादशाहत कायम है। उनके कई सांग्स सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं। वही अगर प्रदीप के शर्मा की बात करें तो वे भी बैक टू बैक फिल्मों के निर्माण में सक्रिय हैं।

इससे पूर्व सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म “लिट्टी चोखा” जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके हैं, तो वहीं जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मिलाकर अपनी आगामी फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप बना रहे हैं, जिसकी शूटिंगप्रयागराज में पूरी कर ली गई है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा इस फ़िल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्माता प्रदीप के शर्मा ने खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम कर लिया है और अब वे पवन सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अब तक जितनी भी फिल्मे बनीं हैं या बन रही हैं उन फिल्मों की कहानी,बजट, प्रेजेंटेशन लाजवाब होता है। प्रदीप के शर्मा को कई अवार्ड्स से भी नवाज गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button