बिहार

पत्नी की गलाघोंट कर हत्या, पति गिरफ्तार

नवादा- 18 अप्रैल। नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगामा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के रहने वाले मुरारी रावत की पुत्री गुड़िया देवी की शादी 2014 में लखीसराय जिला के शंकर मोहल्ला के रहने वाले प्रभास मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के साथ हुई थी. 8 साल पहले धूमधाम से हुए विवाह के बाद दंपत्ति को तीन लड़का भी हैं लेकिन रंजीत अपनी पत्नी पर लगातार शक करता था कि उसका किसी से अवैध संबंध है। इसी को लेकर घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था।

सोमवार को भी पति पत्नी के बीच बंद कमरे में विवाद हो गया। आरोप है कि उसी क्रम में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रंजीत चुपचाप घर से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद घर वालों को भनक लगी कि इतनी देर बाद भी गुड़िया रूम से क्यों नहीं निकली। जब घरवाले दरवाजा खोला तो गुड़िया की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई।

अकबरपुर थाना की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पति की गिरफ्तारी के लिए नवादा के रेलवे स्टेशन पर छापामारी की। दिल्ली भाग रहे रंजीत मंडल को ट्रेन आने से पहले पुलिस ने धर दबोच लिया। अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रंजीत मंडल को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अवैध संबंध के शक के आधार पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button