बिहारभारत

पटना हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पटना। पटना हाई कोर्ट में अन्य राज्यों के हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए तीन जजों के साथ ही पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता कोटे से बनाये गए चार नवनियुक्त जजों ने पटना हाई कोर्ट के शताब्दी भवन के लॉबी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने इन सभी न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम की ओर से की गई अनुशंसा के बाद और केंद्र सरकार के जारी किए गए अधिसूचना के आलोक में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति राजन गुप्ता,केरल हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति अनंत मनोहर बदर और कर्नाटक हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए जज न्यायमूर्ति पी बी बजन्थरी के साथ ही अधिवक्ता कोटे से जज बनाये गए न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पुरणेंदु सिंह,न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा और न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा को पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया गया था। शपथ ग्रहण एक सादे समारोह में किया गया। वैश्विक महामारी कोविड – 19 की वजह से बहुत ही सीमित संख्या में लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रित किया गया था। कार्यभार संभालने की तिथि से इनकी वरीयता निर्धारित की जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति राजन गुप्ता का जन्म 14 सितंबर,1960 को फिरोजपुर में हुआ था। इनके पिता शहर के एक मशहूर हड्डी रोग शल्य चिकित्सक हैं। इन्होंने वर्ष 1982 में वकील के तौर पर पंजाब व हरियाणा बार कॉउन्सिल में अपना निबंधन करवाया था। 10 जुलाई, 2008 को जज बनने से पूर्व ये पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सी बी आई के वकील रहे हैं। ये अन्य पदों के अलावे हरियाणा राज्य के लिए डिप्टी एडवोकेट जनरल भो रहे। स्कूल के दिनों में इन्हें घुड़सवारी और शूटिंग का शौक रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button