
पटना में मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज में लगी आग, करोड़ों की क्षति
पटना- 08 फरवरी। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहरा स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज में मंगलवार को आग लगने से एजेंसी के करीब दो करोड़ रुपये से ऊपर की संपत्ति जलकर राख हो गयी। जानकारी मिलने के बाद गोदाम के मालिक मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसमें रखे वाहन सहित करोड़ रुपये के समान जलकर राख हो चुके थे। अगलगी की सूचना तत्काल गोडाउन के मालिक ने स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर बिहटा पुलिस, एयरफोर्स के दमकल विभाग एवं एनडीआरएफ की टीम के दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
गोडाउन के पार्टनर रविशंकर बताते हैं कि सुबह उनको सूचना मिली की गोदाम से आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। गोडाउन पर पहुंचा तो देखा की गोदाम में पूरी तरह आग लगी हुई है और सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का स्पष्ट कारण उन्हें भी पता नहीं है। इस अगलगी में पिकअप गाड़ी सहित शारदा इंटरप्राइजेज, शंकर डिस्ट्रीब्यूटर, मारुति इंटरप्राइजेज और श्री इंटरप्राइजेज एजेंसी का समान जला है।



