बिहार

पटना के बेउर जेल में छापेमारी, अनंत सिंह की बैरक में मिले दो की जगह नौ सेवादार

पटना- 06 अप्रैल। जिले के बेउर जेल में बुधवार को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में मोकामा से राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बैरक में बैग से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की खबर है। साथ ही दो की जगह नौ सेवादार का खुलासा हुआ है।

छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के यहां दो के बदले नौ सेवादार रखने का भी खुलासा हुआ है। छापेमारी के बाद वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह वर्ष 2005 से मोकामा से विधायक हैं। वे 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। अनंत सिंह के पैतृक घर से एके 47 राइफल और ग्रेनेड भी मिला था। इस मामले में वे पिछले दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। पिछला चुनाव भी उन्होंने जेल में रहते हुए ही जीता था। अनंत सिंह पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसमें पुटुस यादव हत्याकांड में भी वे आरोपित हैं।

इस मामले को लेकर ही वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव के पूर्व अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेजा गया था। बाद में वे जमानत पर रिहा हए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा रहा था। हालांकि, चुनाव में नीलम देवी हार गई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button