
पंडित देवीकांत झा-मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित,मिथिलांचल में हर्ष
दरभंगा-18 नवंबर। मिथिला एवं मैथली के लिए समर्पित अग्रणी संस्था विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा आयोजित मिथिला विभूति पर्व समारोह में वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार पंडित देवीकांत झा को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। मालुम हो कि विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा मिथिला के विद्धमान व्यक्ति,कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों में सरहानीय सेवा के लिए सम्मान दिया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री जिवेश मिश्रा द्वारा पाग-दोपट्टा एवं प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मामिनत किया है। श्री झा को इस सम्मान को लेकर मिथिलांचल में खुशी की लहर है। इस सम्मान के लिए अनेक संस्थाओं ने श्री झा को अभिनन्दन करने का फैसला लिया है। खुशी जाहिर करने वालों में विधायक मुरारी झा,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकांत झा,प्रो विजयकांत झा,अधिवक्ता महताब आलम शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकांत झा ने प्रशंसा व्यक्ति करते हुए कहा कि संस्था ने उचित निर्णय लेते हुए ठाॅनगुण काजर-ठाॅनगुण कारी को चरितार्थ किया गया है।
मालुम हो कि देवीकांत झा दरभंगा जिला के निकाशी गांव के मुल निवासी है। वैसे वर्तमान में वे दरभांग नगर के बेता साहगंज में रह रहे हैं।



