
ताज़ा ख़बरें
पंजाब सरकार ने एक हजार अधिकारियों-कर्मचारियों को नौकरी से हटाया
चंडीगढ़- 9 नवम्बर। पंजाब सरकार ने करीब एक हज़ार अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से मुक्त कर दिया है। ये वेतनभोगी वे लोग थे, जिनके सेवा काल में वृद्धि की गई थी। आज इस सन्दर्भ में सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को नौकरी से तुरंत मुक्त करने के निर्देश जारी किये गए हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति उपरांत कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी,चाहे वे पर्सनल विभाग की अनुमति अथवा विभागों द्व्रारा अनुबंधित अथवा अन्य किसी प्रकार से अपने स्तर पर नियुक्त किये गए थे, ऐसे सभी वेतनभोगियों को शीघ्र मुक्त किया जाए। ऐसे लोगों में राजपत्रित पद पर अधिकारी और कर्मचारी भी थे। सिर्फ दोबारा नियुक्त किये गए विधिक अधिकारियों को ऐसे निर्देशों से छूट होगी।



