एजुकेशनभारत

पंजाब में 100 करोड़ का वजीफा घोटाला, 100 कॉलेजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

चण्डीगढ़-23 अक्टूबर। पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. वेरका ने कहा कि इस मामले में 100 कॉलेज शामिल हैं। तथा इनकी तरफ 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली बनती है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मंत्रीमंडल द्वारा चर्चा की जा चुकी है। साथ ही इस संबंध में एडवोकेट जनरल की भी राय प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 50 लाख से अधिक वसूली के लिए केस दर्ज करने को कहा है। साथ ही गरीब बच्चों के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि प्राथमिक रिपोर्टों के आधार पर डॉ. वेरका के निर्देश पर पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है। इनमें डिप्टी डायरेक्टर परमिन्दर सिंह गिल, डीसीएफए चरणजीत सिंह, एसओ मुकेश भाटिया, सुपरिटेंडंट रजिन्दर चोपड़ा और वरिष्ठ सहायक राकेश अरोड़ा शामिल हैं। डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि वह कथित पोस्ट-मैट्रिक एससी स्कॉलरशिप घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एससी स्कॉलरशिप फंड में हेरा-फेरी करने वाले कॉलेज जो रकम वापस करने में असफल रहे हैं, के विरुद्ध भी अब सख़्त कार्रवाई की जा रही है। डॉ. वेरका ने कहा कि वह किसी भी स्तर पर अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई को निजी तौर पर यकीनी बनाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button