भारत

नौ पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता, छलके आंसू

जयपुर- 19 जनवरी। जयपुर जिला प्रशासन में गुरुवार को 57 वर्षीय रजियन माई की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र ने नौ पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे। रजियन माई के साथ ही 31 वर्षीय कविता दर्शन लाल, 27 वर्षीय अनीता, 23 वर्षीय साहिल, 25 वर्षीय विक्की, 29 वर्षीय महावीर, 23 वर्षीय पायल, 20 वर्षीय कुसुम और 19 वर्षीय हरतीक को भी भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली। नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महावीर ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं, विक्की ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्रवाई कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button