बिहार

सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का ग्रांड फिनाले का आयोजन

पटना- 22 मई। 16 मई से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन फेसबुक एवं यूट्यूब लाइव के द्वारा समर कैंप का आयोजन बेहद ही रंजकता से भरा हुआ और ज्ञानवर्धक रहा। आज 22 मई 2022 को मनाया गया सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का ग्रैंड फिनाले।

इस सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप में कई सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिक,डांस,योगा,जुंबा,कराटे,इंग्लिश वोकैबलरी,आर्ट एंड क्राफ्ट और सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले सत्र मैजिक तथा पपेट्री सत्र रहे।

16 मई 2022 को ऑनलाइन समर कैंप का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक मिस्टर ओम नारायण तथा डॉ प्रियंका राज एमबीबीएस तथा एमडी रेडियोलॉजी ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि में रवि भूषण मुकुल रहे जो कि एक चाइल्ड थिएटर आर्टिस्ट ट्रेनर है और साथ ही साथ बहुत ही अच्छे अदाकार हैं । ऑनलाइन समर कैंप के पहले दिन उद्घाटन करता मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के निदेशक डॉ सीबी सिंह रहे। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा ईश्वर वंदना से ऑनलाइन समर कैंप के सत्र की शुरुआत की गई।

इस सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप में हर दिन अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया गया और हर दिन ईश्वर वंदना से ऑनलाइन समर कैंप के सत्र की शुरुआत की गई जिसमें योग गुरु मोनू रंजन ने योग का महत्व योग के कई आसन और स्वस्थ रहने के कई नुस्खे दिए। वही जुंबा के निर्देशिका मिस गीतांजलि रहे जिन्होंने फिट रहना सिखाया और जुंबा से सभी को बहुत झुमाया। वही कराटे किंग अखिलेश कुमार ने एक कदम आत्मरक्षा की ओर का संदेश दिया और छोटे-छोटे नुस्खे जिससे कि हम अपना बचाव कर सकते हैं दर्शकों को बताया। आर्ट एंड क्राफ्ट के निर्देशिका अन्वेशा ने बहुत रचनात्मक तरीके से कई तरह के क्राफ्ट बनाने सिखाए और साथ ही साथ मंडेला आर्ट भी बताया। इंग्लिश वोकैबलरी सत्र प्रिया तथा मिस गीतांजलि के द्वारा लिया गया जिसमें अंग्रेजी के शब्दों के कई सही उच्चारण बताए गए और साथ ही साथ एक शब्द के जगह पर कई ऐसे नए शब्द किस तरह प्रयोग किए जाते हैं यह भी बताया गया।

इन सभी सत्रों में से संगीत का सत्र वह दे रंजकता से भरा हुआ रहा संगीत का सत्र संगीत शिक्षिका संपन्नता वरुण के द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने विद्यालय के निदेशक महोदय के द्वारा माताओं के ऊपर लिखी गई गीत माँ मेरी विद्यालय आई को सिखाया। वही अतिथि के रुप में श्री बबलू पारा मनी जोकि डीपीएस दुर्गापुर में हेड ऑफ द म्यूजिक डिपार्टमेंट के रूप में कार्यरत हैं उन्होंने बहुत ही बेहतरीन सत्र संगीत कालिया जिसमें कई बारीकियों को बताया और साथ ही साथ अपने आवाज में कई गीतों की प्रस्तुति भी दी। इतना ही नहीं हैदराबाद रेडियो स्टेशन में अपनी आवाज सभी को सुनाने वाली और कई मंच पर अपना प्रदर्शन देने वाली संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती निभाजा तथा उनकी सुपुत्री में दरवाजा ने संगीत का सत्र लिया और संगीत में साधना तथा शास्त्रीय का क्या महत्व है यह भी बताया । जानी-मानी लोक गायिका पल्लवी मिश्रा ने भी अतिथि के रूप में ऑनलाइन समर कैंप के संगीत के सत्र में जुड़ें और अपनी आवाज और अपने ज्ञान से सभी के दिलों को जीत लिया।

इस ऑनलाइन समर कैंप का मुख्य आकर्षण रहा मैजिक सत्र जाने-माने जादूगर एके सरकार ने मैजिक के कई ट्रिक्स बताए और अपने जादू की शक्ति से एक भ्रम पैदा किया और सभी ने इस मैजिक शो का बहुत आनंद उठाया। वही पपेट्री सत्र भी अत्यंत ही रंजकता से भरा हुआ रहा रवि भूषण मुकुल सर के शिष्य मिस्टर राहुल तथा मिस्टर सेंटी ने सॉक्स से पपेट बनाना सिखाया और साथ ही साथ पपेट बनाने के बाद उनका प्रदर्शन भी दिखाया।

22 मई 2022 को सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप का ग्रांड फिनाले मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने गायक जिन्होंने बिहार गीत में अपनी आवाज दी है श्री इंद्रजीत गांगुली तथा बरनाली गांगुली जो कि एक बहुत ही उम्दा कथक नृत्य की है और साथ ही साथ गायिका भी हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में जादूगर एके सरकार भी मौजूद रहे और आज के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई और साथ ही साथ इंद्रजीत गांगुली और बनाली गांगुली ने राम भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के क्वायल ग्रुप में ईश्वर वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ऑनलाइन समर कैंप में सिखाएं जाने के बाद सभी सत्रों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पूरे बिहार से कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और अव्वल स्थान भी प्राप्त किया आज ग्रैंड फिनाले में उन सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और साथ ही साथ सभी के वीडियोस को भी ऑनलाइन दिखाया गया। आज के ग्रैंड फिनाले में बबलू 12mani ने भी अपनी प्रस्तुति दी और साथ ही साथ निभा जाने भी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एके सरकार ने अपने जादू के जलवे से सभी के दिलों को जीत लिया और एक अनोखा माहौल बना दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ सी बी सिंह ने सभी दर्शकों का सभी फेसबुक और यूट्यूब रिवर्स का संबोधन करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टी का अर्थ है कि ज्यादा से ज्यादा अपने आप को समय देना और ज्यादा से ज्यादा सीखना इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया जिसमें बच्चे कुछ अलग और बेहतर सीख सकें।

विद्यालय के प्राचार्य महोदया मैं ऑनलाइन समर कैंप की सफलता हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को शुभकामनाएं दी।सात दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप के ग्रैंड फिनाले की समाप्ति राष्ट्रगान से की गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button