
बिहार
नीरा उत्पादन एवं बिक्री को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सहरसा- 04 फरवरी। ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में परंपरागत रूप से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण को लेकर प्रखंड परिसर नवहट्टा के कला भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ जितेंद्र कुमार, बीपीएम कन्हैया सिंह, सीओ अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यशाला में वक्ताओ ने बताया कि ताड़ी बेचने वाले लोगों के जीवन स्तर सुधार समृद्धि के लिए नीरा के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाना है। उसके लिए विकास मित्र,चौकीदार और जीविका दीदियों को सामूहिक दायित्व देते हुए पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण दल का गठन किया गया है । इस सर्वेक्षण दल द्वारा 14 फरवरी तक स्थलीय सर्वेक्षण के कार्य को पूर्ण कर लिया जाना है । सर्वेक्षण के उपरांत शत प्रतिशत परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना या अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभ दिया जायेगा।



