
नवादा में इलेक्ट्रिक विस्फोट से जलने से बचा पुरानी बाजार
नवादा- 19 जून। नवादा नगर के ही भीड़भाड़ वाले पुरानी बाजार मोहल्ले में इलेक्ट्रिक पोल पर लगी भीषण आग के कारण 1 घंटे तक विस्फोट होती रही ।कार्यपालक अभियंता की ओर से बिजली विभाग को सूचना दिये जाने के बावजूद भी विभाग ने किसी प्रकार की सुधि नहीं ली ।जिससे नागरिकों में रोष देखा जा रहा है ।संजोग ही कहा जाए कि बिजली कट गई नहीं तो संभव थी कि एक बड़ी आबादी की संपत्ति जलकर खाक हो जाती ।
पुरानी बाजार के समाजसेवी सूरज कुमार ने बताया कि पुल पर भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता निर्मल कुमार को दी गई। लेकिन 20 बार फोन किए जाने के बावजूद भी निर्मल कुमार ने ना तो बिजली काटी और ना ही किसी मैकेनिक को पुरानी बाजार मोहल्ला भेजा। विस्फोट की चिंगारी से आसपास के घरों को भी क्षति पहुंची है। अगर संजोग वश बिजली नहीं कटती तो संभव है विस्फोट के कारण नवादा नगर का पुरानी बाजार मोहल्ला में भीषण आगजनी के कारण सैकड़ों लोगों की जान भी जा सकती थी। पुरानी बाजार मोहल्ले के निवासियों ने डीएम उदिता सिंह से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री तक शिकायत पत्र भेजकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है ।नागरिकों का कहना है कि कार्यपालक अभियंता के लापरवाही से सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। यह ईश्वर की कृपा ही मानी जाए कि सैकड़ों लोग मरने से बच गए ।आग से आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।



