बिहार

देश में बेरोजगारी दर साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैः डा शकील

मधुबनी-18 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में शनिवार को महंगाई,बढ़ती बेरोजगारी,घटती अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री डॉ शकील अहमद,जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा एवं पूर्व विधायक भावना झा के नेतृत्व में जिला मुख्यालयों से विशाल पदयात्रा एवं जनजागरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें काफी संख्याओं में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हूए नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पदयात्रा जिला मुख्यालय के शंकर चोक एवं स्टेशन चोक होकर पुनः पार्टी कार्यालय आया। इस दौरान स्टेशन चोक पर पदयात्रा को सम्बोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा आज मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में जानलेवा रूप से महंगाई बढ़ रही है। चाहे आमजनों के आवश्यकता के चीजें खाद्यपदार्थ हो,कपड़ा,साबुन हो या,डीजल पेट्रोल,रसोई गैस हो,लगातार दाम बढ़ाई जा रही है,जो चिंताजनक है। देश मे महंगाई तीस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। केन्द्र सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को खुला लूट करने के लिए छोड़ दिया है। वहीं देश में बेरोजगारी दर साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले एक साल में देश के एक करोड़ 90 लाख नौजवानों को अपने नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। देष के शिक्षित छात्र-छात्राओं को नौकरी मिलना बंद हो गया है। नौकरी देना वाले सभी सरकारी सार्वजनिक प्रतिष्ठान को बेचा जा रहा। चाहे रेलबे हो,जीवन बीमा कंपनी हो,एयरपोर्ट,बीएसएनल,बन्दरगाह हो सड़के हो सब को बेचा जा रहा है।

देश कंगाली के मोर पर खड़ा है,जो लोग देश नही बिकने दूंगा का नारा लगाकर सरकार में आयए। आज वही लोग देश को बेचने पर तैयार है। कांग्रेस पार्टी एवं उसकी सरकार ने साठ वर्षों में जो देश को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया था,वह आज समाप्ति के रास्ते पर है। इंदिरा गांधी ने देश में बैंकों को राष्ट्रीयकरण किया। मोदी जी बैंकों को भी प्राइवेट के हाथों देने जा रही है। जिसका परिणाम होगा कि देश के आम अवाम को बैंकों से फायदा मिलना बंद हो जाएगी। दो दिनों से बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस नीतियों के खिलाफ,कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में पदयात्रा कर आमजनों को जानकारी देने का काम कर रही। तथा देश के लोगों को भी जागरूक होना चाहिए।

मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा,पूर्व विधायक भावना झा, अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्र,मो सनाउल्लाह,विजय कुमर राउत,मो सब्बीर,ज्योति झा,मो अकील अंजुम,नलनी रंजन झा,अनुरंजन सिंह,सुल्तान अहमद, सआदत हसन मिन्टू,बबिता चोरसिया,रामइकबाल पासवान, दीपक कुमार सिंह,मो तमन्ना,पवन कुमार यादव,कृष्ण कुमार झा,नबेन्द्र झा,शिव चंद्र झा,अनिल कुमार अनिल, अब्दुल दैयाम हासिम,रणधीर सेन,शुभंकर झा,उपेन्द्र यादव,कौशल किशोर चोधरी,ललन कुमार झा,रामचन्द्र साह,प्रो इस्तिहाक अहमद,मो रेहान,मो अजहर गुड्डू,नबल किशोर झा,सुरेश चंद्र झा रमन,मो साबिर,अनिल चंद्र झा,बिनय झा,आलोक झा,तैयब अंसारी,सीतेश पासवान, सुनील कुमार पासवान,कालिश चन्द्र झा,सुनील कुमार झा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button