ताज़ा ख़बरें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 949 नए मरीज

नई दिल्ली- 15 अप्रैल। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 949 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 810 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 06 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़,25 लाख,07 हजार,038 हो गई है,जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार,191 है। दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 03 लाख,67 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़,11 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button