ताज़ा ख़बरें

देश के विदेशी मु्द्रा भंडार में 1.425 अरब डॉलर की रही बड़ी गिरावट

नई दिल्ली- 04 मार्च। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध का असर आर्थिक र्मोचे पर दिखने लगा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 फरवरी, 2022 को समाप्त हफ्ते में 1.425 अरब डॉलर घटकर 631.527 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई के जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट आने से विदेशी मुद्रा भंडार 1.425 अरब डॉलर घटकर 631.527 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इससे पूर्व के हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.762 अरब डॉलर बढ़कर 632.952 अरब डॉलर हो गया था।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार में इतनी बड़ी गिरावट एफसीए के घटने की वजह से आई है। इस दौरान एफसीए 2.228 अरब डॉलर घटकर 564.832 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, आलोच्य हफ्ते में सोने के भंडार में तेजी जारी रही। समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार 95.8 अरब डॉलर बढ़कर 42.467 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा समीक्षाधीन हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 12.2 करोड़ डॉलर घटकर 19.04 अरब डॉलर रह गया है, जबकि आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.187 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button