ताज़ा ख़बरें

दीपावली स्पेशल: इन फिल्मी गीतों के बिना अधूरा सा लगता है यह त्योहार

dipawali special : famous bollywood songs

23HENT4 दीपावली स्पेशल: इन फिल्मी गीतों के बिना अधूरा सा लगता है यह त्योहार

दीपों का त्योहार दीपावली आ गया है। पूरे देश में खास उत्साह है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में इस पर्व पर गीत फिल्माए गये हैं। इनके बिना दीपावली अधूरी सी लगती है। ये हैं वो गीत-

दीपावली मनाई सुहानी—

साल 1977 में आई फिल्म शिरडी के साईं बाबा का गीत ‘दीपावली मनाई सुहानी’ खास दीपावली के त्योहार पर ही फिल्माया गया है।आशा भोसले की आवाज में गाया यह गीत आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

जोत से जोत जलाते चलो—

साल 1964 में आई फिल्म संत ज्ञानेश्वर का गाना जोत से जोत जलाते चलो भी खास दीपावली के त्योहार पर फिल्माया गया है, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया।

आई है दिवाली—

साल 2001 में आई फिल्म आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया का गाना आई है दीवाली… के बिना दीवाली अधूरी सी लगती है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानू,शान और केतकी ने अपनी आवाज में गाया है।

कभी खुशी कभी गम—

साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम का टायटल सांग भी खास दीवाली के त्योहार पर फिल्माया गया है। इस गीत को आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

हैप्पी दिवाली—

साल 2005 में आई फिल्म होम डिलीवरी का गाना हैप्पी दिवाली भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

इन सब के अलावा फिल्म पैसा का गाना दीप जलायेंगे, पैरो में बंधन हैं (मोहब्बतें), ढोल बाजे (हम दिल दे चुके सनम) आदि गीत भी दीपावली के खास मौके पर सुने जा सकते हैं, तो इस दीपावली आप भी मनाइये दीपावली का खास त्योहार इन गीतों के साथ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button