
भारत
दिल्ली के CM केजरीवाल गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई
नई दिल्ली- 21 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से ईडी मुख्यालय ले जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया।



