बिहार

दिनदहाड़े लूटकांड को अंजाम देने वाले अंतर्जिला गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार,गिरफ्तार आठ में छह सुपौल जिला के

अररिया- 24 जून। फारबिसगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो लूटकांड सहित भरगामा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दवा व्यवसायी को गोली मारकर लूट के प्रयास करने वाले गिरोह का अररिया जिला पुलिस ने खुलासा किया है।मामले में पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है,जिसमे से छह सदस्य सुपौल जिला के हैं।जबकि गिरफ्तार आठ में से दो अररिया जिला के एक नरपतगंज और एक भरगामा के हैं।

आज पत्रकारों से बात करते हुए फरबिसगंज थाना में एसपी अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल,30 किलोग्राम गांजा,तीन अवैध हथियार,6 कारतूस,लूट का 1 लाख 81 हजार 50 रुपैये,लूट की राशि से खरीदी गई हीरो सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल,लूट को राशि से खरीदे गये जेवरात,घटना के समय अपराधियों द्वारा पहना गया जूता,कपड़ा,टोपी और अपाची मोटरसाइकिल,दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि 9 मई को फारबिसगंज जुम्मन चौक के पास हथियार का भय दिखाकर 9 लाख रुपैये को दिनदहाड़े लूट लिया गया था।मामले।में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या-498/22 दिनांक-09.05.2022 दर्ज किया गया था।साथ ही 13 जून को फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास से अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक व्यवसायी से 4 लाख रुपैया लूटपाट किया गया था और उस मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या-614/22 दिनांक-13.06.2022 को दर्ज किया गया था।दोनों लूटकांड के मामले को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।जिसमे फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कयमर यादवेन्दु,जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद,बथनाहा ओपी अध्यक्ष नन्दकिशोर नंदन,रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार,भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार शामिल थे।विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनिकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की।

एसपी ने बताया कि दो दिन पहले भरगामा के खजूरी से लौटने के क्रम में दवा व्यवसायी से लूटपाट के प्रयास में गोली चलाकर घायल कर देने के पीछे भी यही गिरोह शामिल था।गिरोह के द्वारा अररिया,सुपौल,पूर्णिया समेत सीमावर्ती जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।गिरोह के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में सुपौल जिला के विवेक कुमार उर्फ विकास कुमार,श्याम सुंदर कुमार यादव उर्फ बौआ,अमित कुमार,पिंटू कुमार,ख़िलानन्द कुमार उर्फ अभीषेक कुमार,मुकेश कुमार मेहता हैं,वही अररिया के नरपतगंज के खैराचंदा के मनिष कुमार और भरगामा के भटगांव के अजय यादव हैं।अपराध करने के लिए विरोध के द्वारा बाइक और चार पहिया वाहन के उपयोग करने की बात एसपी ने कही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button