ताज़ा ख़बरें

तुर्किये, सीरिया,लेबनान, इजराइल, साइप्रस व फिलिस्तीन में भूकंप से बड़ी तबाही, 600 से अधिक मौतें, हजारों जख्मी

अंकारा/दमिश्क- 06 फरवरी। छह देशों तुर्किये,सीरिया, लेबनान,इजराइल,साइप्रस व फिलिस्तीन में सोमवार को आए भूकंप के बाद स्थितियां जानलेवा हो गयीं। रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूकंप ने छह सौ से अधिक लोगों की जान ले ली और हजारों लोग जख्मी हुए हैं। तुर्किये सरकार ने देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया सीमा से 90 किलोमीटर दूर तुर्किये के शहर गाजियांटेप में केंद्रित भूकंप के झटके एक मिनट से अधिक महसूस किये गए। इससे तुर्किये व सीरिया के अलावा लेबनान, इजराइल, साइप्रस व फिलिस्तीन भी कांप गए। इसमें सबसे ज्यादा तबाही तुर्किये व सीरिया में देखी जा रही है। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लिया जाएगा। उन्होंने देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान किया है।

भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सवेरे 4 बज कर 17 मिनट पर आया था। इसके कुछ मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका केंद्रीय तुर्किये में महसूस किया गया। भूकंप इतना भयानक था कि गली-गली चीत्कार गूंज रही थी। अब तक छह सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। तुर्किये के सात प्रांतों में 284 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और ढाई हजार से अधिक घायलों का इलाज हो रहा है। यहां अभी मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की उम्मीद जताई गयी है। इसी तरह सीरिया में 320 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और सात सौ से अधिक लोग गंभीर घायल हैं। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों, कहमानमारश, हैटे,गाज़िएनटेप, ओस्मानिये,अदियामान, सनलिउर्फ़ा,मलेटिया,अदाना, दियारबाकिएर और किलिस पर पड़ा है। इनके अलावा राजधानी अंकारा,नूरदगी,दियारबाकिर भी प्रभावित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button