भारत

ट्रेन में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी 2 बेबी बर्थ

मुरादाबाद- 09 मई। आने वाले दिनों में मुरादाबाद से गुजरने वाली लखनऊ मेल में छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को दो बेबी बर्थ देने की तैयारी रेल विभाग ने शुरू कर दी है। रेलवे इसके लिए महिला यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया भी नहीं लेगा। इस सुविधा के बाद दुधमुंहे बच्चे के साथ सफर करनेे वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वप्रथम लखनऊ-मुरादाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल के एसी थ्री के कोच संख्या बी4 में बर्थ संख्या 12 व बर्थ संख्या 60 पर बेबी बर्थ लगाई गई है। जानकारी रेलवे ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

रेलवे महिला यात्रियों की सुविधा लेकर लगातार ध्यान दे रहा है। रेल प्रशासन छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं को बेबी बर्थ देने जा रहा है। गर्भवती व पांच साल के कम उम्र के बच्चे के साथ चलने वाली महिलाओं को नीचे की बर्थ उपलब्ध कराने का प्रयास भी करता है। इसके अलावा अकेली चलने वाली महिला को महिला कोच व आरक्षित श्रेणी में सीट देने की व्यवस्था की है। ट्रेन के आरक्षित बर्थ की चौड़ाई कम होती है, जिसके कारण महिला को छोटे बच्चों के साथ सोना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात में महिला यात्री सो नहीं पाती हैं। महिला सोने का प्रयास करती हैं तो छोटा बच्चा उठा जाता है।

रेलवे ने महिलाओं को होने वाली इस समस्या पर ध्यान दिया है। इसके लिए महिला की सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है। महिला के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे की बर्थ की व्यवस्था की गई है। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि बच्चा बर्थ से नीचे ना गिरे। खास बात यह है कि रेलवे बच्चे की बर्थ के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा। इसके लिए आरक्षण टिकट लेने के समय पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नाम का फार्म भरना होगा और बेबी बर्थ मिल जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button