
भारत
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन
रांची- 06 अप्रैल। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में गुरुवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ महतो का कोरोना के चलते फेफड़े का ट्रांसप्लांट किया गया था। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को देखते हुए उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।



