
झंझारपुर में महानगर से आने वाले व्यक्तियों को कोरोना जांच व वैक्सीन के प्रति किया जा रहा जागरूक
मधुबनी- 08 नवंबर। झंझारपुर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नवानी,पिपरोलिया पंचायत के सिरखडिया, नवानी, परमानंदपुर, गडहा टोला खडोआ, बिष्टोल, सिनदुरपुरा,घेपुरा गांव में सघन रूप से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पुर्ण सहयोग से वल्र्ड नेवर्स,घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ एवं रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट अररिया संग्राम के संयुक्त तत्वावधान में घर-घर जाकर कोवीड टीकाकरण का कार्य किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक मो0 सादुललाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आस्था का महापर्व छठ पर परियोजना क्षेत्र में महानगर से आने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कोरोना जांच एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु ट्रस्ट के कार्यकर्ता द्वारा गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से टीका लेने का आग्रह किया जा रहा है। ट्रस्ट परिवार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य विभाग से मिलकर परियोजना क्षेत्र के सभी गांव को 100 प्रतिषत वेकसीनेशन कराकर माॅडल गांव के रुप में विकसित करने हेतु जन जागरूकता अभियान वाॅल पेंटिंग,ध्वनी यंत्र,हेनड बील के माध्यम से प्रचार प्रसार नियमित रुप से किया जा रहा है। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डाक्टर मुकेश कुमार,डाक्टर कुणाल कुमार,एएनएम नुतन कुमारी,मोनी कुमारी,विभा कुमारी,आरती कुमारी,अन्नु कुमारी,सुरज कुमार ठाकुर,विनोद नंद,ब्रह्मदेव कुमार,कमलेश कुमार,भरत यादव,ट्रस्ट कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक नीलम कुमारी, संगीता देवी,रीना कुमारी,मो0 गुफरान,गुडडु कुमार महतो का सराहनीय सहयोग रहा।



