
ज्ञान विज्ञान समिति मधुबनी की बैठक आयोजित, मौके पर बोले रंजीत यादव, कहा- वैज्ञानिक नजरिया से कर सकते हैं सुंदर समाज का निर्माण
मधुबनी- 10 दिसंबर। ज्ञान विज्ञान समिति मधुबनी के तत्वधान में सर्वोदय मंडल के सभागार में समिति के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद के अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के जिला सचिव रंजीत कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को ज्ञान विज्ञान समिति के उद्देष्य को विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि ज्ञान विज्ञान से ही देश का विकास संभव होगा। दुनिया के बारे में वैज्ञानिक नजरिया विकसित करना शिक्षा,स्वास्थ्य,विकास योजनाओं की जानकारी हासिल कर आम जनता में विश्लेषण करना एवं सुंदर समाज का निर्माण कर सकते है। श्री यादव ने कहा कि समिति का संगठन सभी प्रखंड में पंचायत स्तर पर मजबूती से किया जाएगा। तथा सभी पंचायत में दो से तीन लोगों को पदधारक बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति को किसानों के बीच काम करने की जरूरत है। उपाध्यक्ष रामसेवक राम ने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति गरीबी,अशिक्षा,अंधविश्वास को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संस्था ने मधुबनी जिला के सुदूर गांव-गांव तक शिक्षा के लिए अलख जगाया है। मौके पर उपेंद्र प्रसाद यादव,अनिल सिंह,सुनील कुमार,गणेश यादव,राजकमल सिंह,तेज नारायण ब्राह्मर्षी,गणेश सदाय, सतुंजय प्रसाद,चंद्रवीर मंडल,श्याम भास्कर,मो.समीम सहित दर्जनों लोगों मौजुद थे।