भारत

जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती, वह नोटबंदी-जीएसटी ने कर दियाः राहुल गांधी

भोपाल- 27 नवंबर। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन रविवार देर शाम राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जनसभा को संबोधित करते हुए नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने व्यापारियों और उनसे जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि कहा कि जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती है, वह काम इन दोनों पॉलिसियों कर दिया।

भारत जोड़ो यात्रा रविवार को पांचवें दिन महू से शुरू होकर देर शाम इंदौर पहुंची। यहां उन्होंने यहां मंच पर मां अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत कई नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में 5वां दिन है।

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार की रीढ़ हड्डी छोटे व्यापारी, किसान होते हैं। ये लोग युवाओं को रोजगार देते हैं। सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारियों का कैश फ्लो खत्म कर उनका गला घोंट दिया। इन दोनों पॉलिसियों ने देश को कमजोर किया। नोटबंदी और जीएसटी से किसान का फायदा नहीं हुआ। इसका सिर्फ दो तीन लोगों को फायदा हुआ है। देश का सबसे बड़ा नुकसान नोटबंदी और जीएसटी ने किया है। जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती, वो काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया।

उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलेंडर का रेट 400 रुपये था, आज रेट बताने के लिए तीसरे हाथ की जरूरत होती है। पेट्रोल का रेट 50 रुपये था, आज 107 रुपये है। उन्होंने कहा कि आज हमारी यात्रा इंदौर की सड़कों पर 8 घंटे चली। मैंने 8 घंटे चारों ओर देखा। मुझे यहां कोई कचरा दिखाई नहीं दिखाई दिया। इसके लिए इंदौर की जनता और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद। मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में हो। यह देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बने। राहुल गांधी ने अमेरिका के शिकागो का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि हम इस यात्रा पर अकेले नहीं हैं, हिंन्दुस्तान की पूरी जनता इस यात्रा में शामिल है। इस सफर में कहीं मुझे नफरत नहीं मिली। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। यह यात्रा आपकी विचारधारा की यात्रा है। उन्होंने इस यात्रा को शुरू करने का मकसद बताया। उन्होंने बताया कि हमें यह यात्रा क्यों शुरू करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जब भी संसद में उन्होंने अपनी आवाज उठाने की बात तो हमारा माइक आफ कर दिया गया। चाहे नोटबंदी हो या अन्य मुद्दा हमें बोलने नहीं दिया गया। वहां हमने कोशिश की पर विफल रहे, फिर मैंने अपने मीडिया के मित्रों के सामने जनता के मुद्दे उठाने की बात कही। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का भी जिक्र किया और इंदौर में मिले जनसमर्थन पर आभार भी जताया।

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई, जो करीब सुबह 9.45 बजे राऊ में अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। यहां यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकी। इससे पहले राहुल ने मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया था। राऊ पहुंचने पर राहुल गांधी ने बुलेट भी चलाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button